Zakat & Sadaqah :- अर्थशास्त्र (Economics) का सामान्य नियम है: “देने से दौलत घटती है।” लेकिन कुरान का अर्थशास्त्र (Quranic Economics) इसके ठीक विपरीत है। कुरान (2:261) कहता है: “देने से दौलत बढ़ती है (Multiplies)।” यह “जादू” नहीं, बल्कि “आर्थिक परिसंचरण” (Economic Circulation) का सिद्धांत है। जब पैसा गरीबों के हाथ में जाता है, तो मांग (Demand) बढ़ती है, उत्पादन (Production) बढ़ता है, और पूरी अर्थव्यवस्था (Economy) बढ़ती है।
Quranic Verses on Zakat & Sadaqah:-
A. Verses on Zakat (The Obligation)
1. Surah Al-Baqarah (2:43) – The Command
وَأَقِيمُوا الصَّلَاةَ وَآتُوا الزَّكَاةَ وَارْكَعُوا مَعَ الرَّاكِعِينَ
Pronunciation:
Wa aqimus salata wa atuz zakata warka’oo ma’ar raki’een.
2. Surah Al-Ma’arij (70:24-25) – The Known Right
وَالَّذِينَ فِي أَمْوَالِهِمْ حَقٌّ مَّعْلُومٌ. لِّلسَّائِلِ وَالْمَحْرُومِ
Pronunciation:
Wallazina fee amwalihim haqqum ma’loom. Lissa-ili wal mahroom.
B. Verses on ‘Sadaqat’ (Distribution & Voluntary)
3. Surah At-Tawbah (9:60) – The Categories (Legally Zakat)
إِنَّمَا الصَّدَقَاتُ لِلْفُقَرَاءِ وَالْمَسَاكِينِ وَالْعَامِلِينَ عَلَيْهَا وَالْمُؤَلَّفَةِ قُلُوبُهُمْ…
Pronunciation:
Innamas sadaqatu lil-fuqara-i wal-masakeeni wal-‘amilina ‘alayha…
4. Surah Al-Baqarah (2:271) – Method (Voluntary)
إِن تُبْدُوا الصَّدَقَاتِ فَنِعِمَّا هِيَ ۖ وَإِن تُخْفُوهَا وَتُؤْتُوهَا الْفُقَرَاءَ فَهُوَ خَيْرٌ لَّكُمْ…
Pronunciation:
In tubdus sadaqati fani’imma hiya; wa in tukhfooha wa tu’toohal fuqara-a fahuwa khayrul lakum…
Sadaqah: The Investment Logic (ROI)
5. Surah Al-Baqarah (2:261) – 700x Return
مَّثَلُ الَّذِينَ يُنفِقُونَ أَمْوَالَهُمْ فِي سَبِيلِ اللَّهِ كَمَثَلِ حَبَّةٍ أَنبَتَتْ سَبْعَ سَنَابِلَ فِي كُلِّ سُنبُلَةٍ مِّائَةُ حَبَّةٍ…
Pronunciation:
Mathalul lazina yunfiqoona amwalahum fee sabilillahi kamathali habbatin ambatat sab’a sanabil, fee kulli sumbulatin mi-atu habbah…
6. Surah Al-Hadid (57:11) – Goodly Loan
مَّن ذَا الَّذِي يُقْرِضُ اللَّهَ قَرْضًا حَسَنًا فَيُضَاعِفَهُ لَهُ…
Pronunciation:
Man zal lazi yuqridullaha qardan hasanan fayuda’ifahu lahu…
7. Surah Al-Baqarah (2:264) – Etiquette
يَا أَيُّهَا الَّذِينَ آمَنُوا لَا تُبْطِلُوا صَدَقَاتِكُم بِالْمَنِّ وَالْأَذَىٰ…
Pronunciation:
Ya ayyuhal lazina amanoo la tubtiloo sadaqatikum bilmanni wal aza…
English Translation of verses on Zakat & Sadaqah:-
(2:43): “And establish Prayer and give Zakat, and bow with those who bow.”
(70:24-25): “And those in whose wealth there is a known right (Haqq Ma’lum), for the beggar who asks and the deprived who does not ask.”
(9:60): ” Only Al-Sadaqat (Charity) is for the poor, the needy, those employed to collect it, for bringing hearts together, for freeing slaves, for those in debt, for the cause of Allah, and for the traveler.”
(2:271): “If you disclose your charities (Sadaqat), it is good; but if you conceal them and give them to the poor, it is better for you…”
(2:261): “The example of those who spend their wealth in the way of Allah is like a grain that grows seven ears; in every ear is a hundred grains. And Allah multiplies for whom He wills…”
(57:11): “Who is it that will lend to Allah a goodly loan so He may multiply it for him…”
(2:264): “O you who believe, do not nullify your charities (Sadaqat) by reminders of generosity or by injury…”
Hindi Translation of verses on Zakat & Sadaqah:-
(2:43): “और नमाज़ कायम करो और ज़कात अदा करो…”
(70:24-25): “और (ईमान वाले वो हैं) जिनके माल में एक तयशुदा हक है, मांगने वाले का और न मांगने वाले (वंचित) का।”
(9:60): “सिर्फ सदकात फकीरों, मस्कीनों, (ज़कात) वसूलने वालों, जिनके दिलों को जोड़ना हो, गुलामों, कर्जदारों, अल्लाह के रास्ते और मुसाफिरों के लिए हैं।”
(2:271): “अगर तुम सदकात को ज़ाहिर करो तो यह भी अच्छा है; लेकिन अगर तुम उन्हें छुपाओ और गरीबों को दे दो, तो यह तुम्हारे लिए ज्यादा बेहतर है…”
(2:261): “जो लोग अपना माल अल्लाह के रास्ते में खर्च करते हैं, उनकी मिसाल एक दाने जैसी है जिससे सात बालें निकलीं, और हर बाल में सौ दाने हों (कुल 700 गुना)…”
(57:11): “कौन है जो अल्लाह को कर्ज-ए-हसना (अच्छा कर्ज) दे ताकि अल्लाह उसे कई गुना बढ़ा दे…”
(2:264): “ऐ ईमान वालों! अपने सदकात को एहसान जताकर या तकलीफ पहुँचाकर बर्बाद मत करो…”
Human Thoughts on Zakat & Sadaqah:-
- Humiliation of Poor: दान देते समय अमीर अक्सर गरीब को नीचा दिखाते थे या एहसान जताते थे।
- Professional Beggars vs Real Needy: जो लोग बेशर्मी से मांगते थे उन्हें मिल जाता था, लेकिन जो स्वाभिमानी (Self-respecting) गरीब थे, वे भूखे रह जाते थे।
- Hoarding: धन एक जगह जमा होने से समाज में आर्थिक असमानता (Inequality) बढ़ती थी।
- Wealth Hoarding: अमीर लोग पैसा जमा करते थे (Hoarding), जिससे पैसा बाजार से गायब हो जाता था और गरीब भूख से मरते थे।
- Unorganized Charity: दान अक्सर “मूड” पर निर्भर था। गरीबों का कोई “हक” (Right) नहीं था, वे सिर्फ अमीरों की दया पर जीते थे।
Explanation of Quranic Revelation on Zakat & Sadaqah:-
आयत 70:24-25 स्पष्ट करती है कि धन देना (zakat/sadaqah) अमीर का “एहसान” नहीं, बल्कि “मालूम हक” (Known Right) है मांगने वाले का और न मांगने वाले (वंचित) का। अमीर सिर्फ वह लौटा रहा है जो उसका मकसद: माल को “पाक” (Purify) करना और समाज में धन का प्रवाह (Circulation) बनाए रखना।कुरान ने दान को सिर्फ “पुण्य” नहीं, बल्कि एक “सिस्टम“ और “अदब” (Etiquette) बनाया।
“ज़कात” शब्द क़ुरआन में लगभग 30 बार आया है। करीब 28 बार यह शब्द नमाज़ (सलात) के साथ आया है और “सदक़ा / सदक़ात” शब्द क़ुरआन में लगभग 13 बार आया है।
कुरान में “ज़कात” शब्द अक्सर “देने के आदेश” (Give Zakat) के रूप में आता है। लेकिन जब “बांटने” (Distribution) की बारी आती है तो कुरान “सदकात” शब्द का इस्तेमाल करता है। Sadaqah शब्द “सिदक” (Truth/Sincerity) से बना है। यानी धन देना आपके ईमान की “सच्चाई” का सबूत है।
PART 1: ZAKAT (ज़कात – The System): यह इस्लाम का “सामाजिक सुरक्षा” (Social Security) ढांचा है।
जिन आयतों में ज़कात का आदेश आता है, वहाँ अक्सर नमाज़ के साथ उसका ज़िक्र होता है (जैसे 2:43, 9:11, 24:56)। इसका मतलब यह है कि इंसान का रिश्ता अल्लाह से भी ठीक हो और इंसानों से भी—इसी संतुलन का नाम ज़कात है। ज़कात यह स्पष्ट करती है कि संपत्ति पूरी तरह निजी उपलब्धि नहीं, बल्कि उसमें समाज का तय हक़ शामिल है।
आज humanity की एक बड़ी समस्या greed और wealth hoarding है—लोग पैसा जमा करते हैं, circulate नहीं करते। इससे economy slow होती है, inequality बढ़ती है और social tension पैदा होती है। ज़कात इस समस्या का Qur’anic solution है, क्योंकि यह wealth को ऊपर जमा होने से रोककर नीचे की ओर flow में डालती है। यही कारण है कि क़ुरआन ज़कात न देने वालों की सख़्त निंदा करता है (41:7) — क्योंकि वे समाज के economic balance को तोड़ते हैं।
PART 2: SADAQAH (सदका – The Spirit): ज़कात “फर्ज़” है, लेकिन सदका “नेकी” है। यह आपकी रूह (Soul) के लिए है।
अल्लाह को कर्ज (64:17): कुरान कहता है कि जब तुम किसी जरूरतमंद को देते हो, तो तुम अल्लाह को “कर्ज-ए-हसना” दे रहे हो। अल्लाह वादा करता है कि वह इसे कई गुना (Profit) करके लौटाएगा।
शिष्टाचार (Etiquette): गोपनीयता (2:271): छुपाकर देना बेहतर है ताकि लेने वाले को शर्म न आए।
कोई तकलीफ नहीं (2:264): अगर देकर ताना मारा या एहसान जताया, तो दान “बातिल” (Zero) हो गया।
किसे दें? (2:273): कुरान कहता है: असली हकदार वो हैं जो “Self-Restraint” (ता-अफ्फुफ) रखते हैं। वे सड़क पर शोर नहीं मचाते। उन्हें ढूंढना और मदद करना असली सदका है।
सदक़ा और ज़कात क़ुरआन में साथ मिलकर समाज को मानवीय चेहरा देते हैं। जहाँ ज़कात minimum obligation है, वहीं सदक़ा moral excellence की ओर ले जाता है। क़ुरआन कहता है कि जो लोग अल्लाह की राह में खर्च करते हैं, उनका उदाहरण उस बीज जैसा है जो कई गुना फल देता है (2:261)। यह कोई केवल आध्यात्मिक बात नहीं; economics में इसे multiplier effect कहा जाता है। जब जरूरतमंद की basic need पूरी होती है, तो वह productive बनता है और पूरी economy को लाभ होता है।
The Structural Imbalance: Basic Needs vs Secondary Needs (असंतुलित सिस्टम):-
अल्लाह ने कुरान में ज़कात का जिक्र लगभग 30 बार किया है, और इसमें से 28 बार इसे नमाज़ (Salah) के साथ जोड़ा गया है (अकीमुस-सलात व आतुज़-ज़कात)। क्यों ? क्योंकि नमाज़ “अल्लाह के हक” (Huququllah) का सबसे बड़ा सुबूत है। ज़कात को इसके साथ जोड़कर अल्लाह ने यह साफ कर दिया कि ज़कात कोई “पसंद” (Choice) नहीं है, बल्कि एक जरुरी आदेश (Obligation) है। जैसे नमाज़ छोड़ी नहीं जा सकती, वैसे ही ज़कात भी नहीं। इसके लिए किसी को मनाने (Convince) की जरूरत नहीं, यह “हुक्म” है। आज की की एक बड़ी समस्या यह है कि लोग दीन को private matter बना दिया गया है। लोग इबादत तो करते हैं, लेकिन समाज में गरीबी, भूख और असमानता को “system की problem” कहकर छोड़ देते हैं। क़ुरआन इस सोच को तोड़ देता है।
सदका (voluntary charity) के लिए अल्लाह “हुक्म” नहीं देता, बल्कि “समझाता“ है। क्यों ? क्योंकि इंसान स्वभाव से लालची है। वह अपनी मेहनत की कमाई तब तक नहीं देता जब तक उसे “फायदा” न दिखे। इसलिए अल्लाह ने यहाँ एक Financial Advisor की तरह बात की है:
क़ुरआन सदक़ा को समझाने के लिए बहुत गहरे metaphors इस्तेमाल करता है। कहीं वह इसे “अल्लाह को अच्छा क़र्ज़” कहता है, और कहीं इसे investment से तुलना करता है।(2:261) क्योंकि यह इंसान के अहंकार को संतुष्ट करता है कि वह अल्लाह को कर्ज दे रहा है, जो इसे कई गुना (Profit) करके लौटाएगा। और Investment भी 700 गुना कर दिया जाएगा।
The Quranic Design:
- Zakat (Basic Necessity): यह अनिवार्य कर (Tax) है। इसका प्राथमिक उद्देश्य समाज की “बुनियादी जरूरतें“ (Basic Necessities – रोटी, कपड़ा, मकान) पूरी करना होना चाहिए ताकि कोई भूखा न मरे।
- Sadaqah (Social Welfare – 9:60): आयत 9:60 शब्द “इन्न-मस-सदकात“ (Only Sadaqat) से शुरू होती है। इसमें 8 श्रेणियां हैं (जैसे कर्ज उतारना, गुलाम आज़ाद करना, प्रशासनिक वेतन, मुसाफिर)। ये समाज की “द्वितीयक जरूरतें” (Secondary Needs) हैं।
The Modern Problem (Current Scenario):
ज़कात का मूल उद्देश्य यह है कि समाज में किसी भी इंसान की basic necessities—जैसे खाना, कपड़ा, shelter (रहने की जगह)अधूरी न रहें। ज़कात कोई development fund नहीं है और न ही secondary comforts के लिए है। यह survival-level justice है। क़ुरआन ज़कात को इसीलिए compulsory बनाता है, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति व्यवस्था के कारण भूखा न रहे या अपमानजनक जीवन न जिए। लेकिन आज के समय में एक बड़ी गड़बड़ी यह है कि ज़कात को उन क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा है जहाँ secondary या tertiary needs पूरी होती हैं, जबकि समाज के बहुत से लोग अब भी basic needs से वंचित हैं। नतीजा यह होता है कि ज़कात का असली मक़सद—गरीबी को जड़ से रोकना—पूरा नहीं हो पाता, और system unbalanced हो जाता है।
Comparative Analysis in Zakat & Sadaqah in Religious Books:-
Religion (Book) | Reference / Verse | Concept / Belief | Why Quran is More Clear? (कुरान अलग और स्पष्ट क्यों है?) |
Islam (Al-Quran) | 9:60, 2:43, 2:264 | Zakat is obligatory charity and Sadaqah is voluntary charity but the mandatory right of the poor. Injury nullifies charity. | Codified Welfare State: कुरान दान को केवल व्यक्तिगत पुण्य नहीं रहने देता, बल्कि इसे एक “राज्य-प्रशासित सिस्टम” (State Administered System) बनाता है। यह सुनिश्चित करता है कि पैसा सही हाथों में जाए, न कि पुजारियों या अमीरों के पास। |
Christianity (Bible) | Christianity (Bible) | Charity should be secret; left hand should not know what right hand does. | Secrecy & Structure: बाइबिल “गुप्त दान” (Secrecy) पर जोर देती है, जो कुरान की आयत 2:271 से मेल खाती है। कुरान इसमें “ज़कात” (अनिवार्य टैक्स) जोड़कर इसे आर्थिक रूप से अधिक प्रभावी बनाता है ताकि गरीबी उन्मूलन एक सिस्टम बन सके। |
Judaism (Torah) | Deuteronomy 14:22 | Tithing (10%) of produce is mandatory to support Levites and the poor. | Wealth vs Income: यहूदी “Tithe” (दशमांश) उपज/आय पर आधारित है। कुरान की ज़कात (2.5%) “संचित धन” (Savings/Assets) पर आधारित है, जो जमाखोरी (Hoarding) को सीधे निशाना बनाती है और धन को बाजार में लाती है। |
Hinduism (Vedas) | Rigveda 10.117 | Daan (Charity) is a moral duty. The wealth of the liberal giver never wastes away. | Dignity of Recipient: हिंदू धर्म में दान “कर्म/धर्म” है। कुरान (2:264) में स्पष्ट “प्रोटोकॉल” है—अगर दान देकर एहसान जताया या गरीब को छोटा महसूस कराया, तो वह दान “व्यर्थ” (Nullified) है। यह गरीब के आत्म-सम्मान की रक्षा करता है। |
Conclusion on Zakat & Sadaqah:-
कुरान का अर्थशास्त्र (Economics) दो पहियों पर चलता है:
- ज़कात: ताकि कोई गरीब न रहे (कानूनी हक)।
- सदका: ताकि अमीर का दिल नरम रहे (नैतिक जिम्मेदारी)।